मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

चंडीगढ़ में स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

चंडीगढ़ में स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के कई स्कूलों और पंजाब सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे संदेश में अगले दो दिनों के भीतर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी में जिन संस्थानों का नाम लिया गया, उनमें डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और विवेक हाई स्कूल (सेक्टर-38) शामिल हैं। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

साथ ही पंजाब सचिवालय परिसर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सख्त जांच की जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।

मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है, जो ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी शहर के लगभग 30 स्कूलों को इसी तरह ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। उस समय भी तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता बढ़ गई है। पुलिस पूर्व मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इन घटनाओं के पीछे किसी एक व्यक्ति या गिरोह का हाथ तो नहीं है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → इजराइल-अमेरिका का ईरान पर संयुक्त हवाई हमला, तेहरान में कई ध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *