मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ- 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे राजधानी के स्कूल, एसोसिएशन ने लिया फैसला

लखनऊ- 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे राजधानी के स्कूल, एसोसिएशन ने लिया फैसला

लखनऊ – केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक 21 सितंबर से स्कूल व कॉलेज को खोलने की छूट दी गई है. लेकिन राजधानी लखनऊ के स्कूल नहीं खुलेंगे. कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है. उधर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों को खोलने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. इसके तहत फ़िलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी. इसके लिए एक टाइम टेबल बनाया गया है जिसे स्कूलों के साथ साथ छात्रों को भी दिया जाएगा. टाइम टेबल के हिसाब से ही शिक्षक ऑनलाइन क्लासेज लेंगे.

एसोसिएशन का कहना है कि लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे स्कूल खोलना संभव नहीं है.प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों के स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल अभी खोलने का फैसला नहीं लिया गया है. फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी.

Share
अगला लेख → 21 सितंबर से करिये 'ताजमहल' का दीदार, करानी होगी ऑनलाइन बुकि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *