मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अमृतसर में कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में 10-12 लोगों ने किया हमला

अमृतसर में कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में 10-12 लोगों ने किया हमला

अमृतसर के राजासांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगदेव कलां गांव में पुरानी रंजिश के चलते पंजाब पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह गुरदासपुर जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर लौटे थे। इसी दौरान घर के बाहर पहले से घात लगाए बैठे करीब 10 से 12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जगजीत सिंह की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने जगजीत सिंह को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में परिवार के कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने वाहनों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पत्नी हरजीत कौर के अनुसार इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश कारण है। उन्होंने बताया कि हमलावरों में मुख्य आरोपी बलराम सिंह है, जिसका उनके परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल जगजीत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
अगला लेख → शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की ‘धर्मयुद्ध यात्रा’, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *