मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव

TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव

तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए 291 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि वह एक बार फिर भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां से वह पहले भी उपचुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं।

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि इस बार भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपनी सूची जारी करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी ने हराया था, जिसके बाद उन्होंने उपचुनाव में भवानीपुर से जीत दर्ज कर विधानसभा में वापसी की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ‘बॉयकॉट फॉर बीजेपी’ और ‘नो वोट फॉर बीजेपी’ का नारा दिया और कहा कि बीजेपी 50 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीन सीटों पर जीटीए के नेता अनीक थापा अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले चार महीनों से “सुपर इमरजेंसी” जैसे हालात बनाए गए हैं और चुनाव से पहले कई वरिष्ठ अधिकारियों को बदला गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सब चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव के दौरान तनाव पैदा करने की कोशिश की जा सकती है।

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘जोड़ाफूल’ जीत का प्रतीक है और पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इसे बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई बताते हुए कहा कि “मां, माटी और मानुष” की जीत होगी।

उम्मीदवारों की सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें ज्योतिप्रिया मल्लिकचंद्रिमा भट्टाचार्यसायंतिका बनर्जीअदिति मुंशीफिरहाद हकीमकुणाल घोषअरूप बिस्वाससुकांत पालतन्मय घोष और मानस भुइयां जैसे नेता शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं।

Share
अगला लेख → वाराणसी में गंगा के बीच इफ्तार पार्टी पर बवाल, 14 लोगों परFI…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *