मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला पंहुचा अदालत

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला पंहुचा अदालत

लखनऊ – नवंबर 2019 में आये राम मंदिर के फैसले के आने के बाद से ही मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि की चर्चा अदालत में जाने की लगातार मांग उठ रही थी इस मामले में श्रीकृष्ण विराजमान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा कि जिसने भी याचिका दायर की है उसने अच्छा काम किया है. मथुरा में विराजमान श्री कृष्ण के पक्ष में दाखिल याचिका एक सराहनीय कदम है. जहां कृष्ण का जन्म हुआ उस गर्भ ग्रह पर मस्जिद है उस पर रास्ता कृष्ण जन्मभूमि से होकर जाता है. उन्होंने कहा कि जिस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने बलपूर्वक कब्जा किया है जिसको दूसरा पक्ष ईदगाह बोलता है. वह हिंदुओं का है जिसको हिंदू पक्ष जीत चुके हैं.

विनय कटियार ने कहा कि बिना किसी आंदोलन के प्रशासन नहीं जगेगा अभी अंदर का हिस्से की लड़ाई बाकी है. इस लड़ाई की रूपरेखा पर बोलते हुए विनय कटियार ने कहा कि अदालत से लड़ा जाए या आंदोलन चालू किया जाए जो भी आवश्यकता होगी वह किया जाएगा. अयोध्या पर विजय प्राप्त हो चुकी है. मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन मथुरा और काशी बाकी है, इसमें से कौन पहले शुरू किया जाए इस पर विचार विमर्श किया जाएगा.

हालांकि बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है की हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करने वाले लोग इस मामले को बढ़ा रहे हैं. इकबाल अंसारी ने कहा कि हिंदू और मुसलमान का विवाद हम नहीं चाहते, ये हमारा मकसद है. लेकिन चंद लोग ऐसे हैं जो मंदिर और मस्जिद के विवाद को चलाते रहना चाहते हैं. जैसे कि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे.

Share
अगला लेख → बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषित की अपनी नई टीम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *