मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख पहुंची, 24 घंटे में 88 हजार नए मरीज आए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख पहुंची, 24 घंटे में 88 हजार नए मरीज आए

नई दिल्ली – दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 88,600 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1124 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 92,043 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख 90 हजार हो गई है. इनमें से 94,503 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 56 हजार हो गई और 49 लाख 41 हजार लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

ICMR के अनुसार, देश में 26 सितंबर तक कोरोना के कुल 7 करोड़ 12 लाख 57 हजार सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से 9 लाख 87 हजार 861 नमूनों की जांच कल की गई.

Share
अगला लेख → हाथरस - गैंगरेप के बाद दलित युवती की हालत नाजुक, मायावती ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *