मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं मौनी रॉय

मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर वह मालदीव में हैं। दोस्तों संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने वेकेशन के फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने यॉट में बैठकर खुद का एक वीडियो बनाया, जिसमें उनकी दिलकश अदाओं को देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं।

मौनी रॉय इससे पहले लंदन में थीं। वह नई फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता था। मौनी रॉय की ऊंगली में अंगूठी देखकर फैन्स कयास लगाने लगे थे कि कहीं इन्होंने सगाई तो नहीं कर ली है। मालूम हो कि सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ के एक्टर मोहित रैना संग मौनी रॉय के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। बाद में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इस बात की पुष्टि भी दोनों ने कभी नहीं की। अफवाह थीं कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग मौनी रॉय का अफेयर चल रहा है।

Share
अगला लेख → वाराणसी- गंगा की लहरों पर दोबारा अलकनंदा क्रूज संचालन शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *