मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

वाराणसी- गंगा की लहरों पर दोबारा अलकनंदा क्रूज संचालन शुरू

वाराणसी- गंगा की लहरों पर दोबारा अलकनंदा क्रूज संचालन शुरू

वाराणसी – छः महीने के लंबे इंतजार के बाद अब पर्यटक इस हाईटेक क्रूज से गंगा की लहरों से घाटों का दीदार कर सकेंगे। वाराणसी के रविदास घाट से पर्यटक इस क्रूज में सवार होंगे और दो घण्टे के सफर के बाद वापस उन्हें यहीं छोड़ा जाएगा। शुरुआती दौर में दिन में सिर्फ एक बार ही इस क्रूज से पर्यटक घाटों का टूर कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में इजाफे के बाद पहले की तरह दिन में दो बार इसका संचालन होगा।

क्रुज संचालक रजत ने बताया की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पर्यटकों को शर्तों के साथ क्रूज में सफर की अनुमति है, क्रूज में सफर करने वाले सभी पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य है। क्रूज में एंट्री से पहले पर्यटकों को सैनिटाइज कराया जाएगा। पर्यटकों के अलावा क्रूज के मेम्बर्स के लिए भी मास्क और ग्लब्स को अनिवार्य किया गया है।

अलकनंदा क्रूज में पर्यटकों के लिए हाईटेक सुविधाओं से लैस है। पूरी तरह से एयरकंडीशंड होने के अलावा पर्यटकों के बैठने के लिए आरामदायक सीट और बॉयो टॉयलेट की सुविधा भी इस क्रूज में उपलब्ध है। इसके साथ ही इस हाईटेक क्रूज में पर्यटकों के लिए रूफ टॉप रेस्तरां भी है जहां बैठकर पर्यटक मनपसंद लंच कर सकते हैं।

Share
अगला लेख → सुशांत के विसरा में नहीं पाया गया जहर,लेकिन कूपर अस्पताल को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *