मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को लेकर BJP-SP ने कसी कमर, बूथ से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग तक फोकस

यूपी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को लेकर BJP-SP ने कसी कमर, बूथ से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग तक फोकस

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षक और स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षक और स्नातक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने व्यापक चुनावी प्रबंधन की योजना तैयार की है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर है। भाजपा की रणनीति के तहत प्रत्येक बूथ पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि जिला और महानगर स्तर के चुनाव प्रभारी उनकी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने की तैयारी भी की जा रही है।

भाजपा ने चुनावी अभियान में माइक्रो मैनेजमेंट को प्रमुख हथियार बनाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाने, शिक्षण संस्थानों में पहुंच बनाने और नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। बूथ प्रभारी, पोलिंग एजेंट, पन्ना प्रमुख और विभिन्न स्तरों के संयोजकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सके।

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी की रणनीति का केंद्र ‘पीडीए’ यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का सामाजिक समीकरण है। इसके साथ ही सपा शिक्षकों, स्नातकों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

सपा का मानना है कि शिक्षक और स्नातक मतदाता स्थानीय मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और पुरानी पेंशन योजना जैसे विषयों पर अधिक गंभीरता से विचार करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी शिक्षा के निजीकरण, बेरोजगारी और ओपीएस जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इसके अलावा, प्रभावशाली शिक्षकों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों के समूहों के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव भले ही सीमित मतदाता वर्ग वाला चुनाव हो, लेकिन इसके नतीजे प्रदेश की राजनीतिक दिशा और दलों की संगठनात्मक ताकत का संकेत देते हैं। ऐसे में भाजपा और सपा दोनों ही इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देख रही हैं।

आने वाले दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। फिलहाल दोनों दल अपने-अपने वोट बैंक को साधने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं, जिससे शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव इस बार काफी दिलचस्प और मुकाबलेदार होने के संकेत दे रहा है।

Share
अगला लेख → योगी सरकार के 9 साल पर चर्चा, त्रिवेणी मंच से विकास और सुशास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *