मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

अस्पताल से वायरल हुई संजय दत्त की तस्वीर,गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं

अस्पताल से वायरल हुई संजय दत्त की तस्वीर,गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं

बॉलीवुड डेस्क- संजय दत्त लंग्स कैंसर की गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं.संजय दत्त को चौथे चरण के लंग कैंसर का पता चला है. संजू बाबा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में संजय दत्त काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर में संजय दत्त ने हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट पहनी हुई है. कीमो सेशन की वजह से उन्होंने अपने बाल भी छोटे करवाए हुए हैं. संजय अपने फैन के लिए एक पोज भी दे रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस संजय दत्त की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

संजय दत्त की इस तस्वीर पर फैंस ‘गेट वेल सून, बाबा’ का मैसेज कर रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस ये तस्वीर देखने के बाद कह रहे हैं कि विश्वास ही नहीं होता कि संजय दत्त हैं. हालांकि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी कैंसर की बाबा के साथ वाली तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

संजय दत्त इस वक्त दुबई में हैं. दुबई में ही उनका इलाज चल रहा है. कुछ वक्त पहले मान्यता दत्त ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वह संजय दत्त और अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में हैं. इस फोटो के साथ मान्यता ने कैप्शन दिया, ‘आज मैं सिर्फ भगवान को इस तोहफे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. कोई शिकायत नहीं, कोई विनती नहीं बस साथ रहना है हमेशा के लिए आमीन. ‘ इस फोटो में संजय दत्त का लुक काफी बदला नजर आ रहा है.

Share
अगला लेख → मथुरा से पकडे गए पीएफआई के लोग,हाथरस जाने की फिराक में थे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *