मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एक स्टडी के अनुसार इंसान की त्वचा पर भी करीब 9 घंटे तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

एक स्टडी के अनुसार इंसान की त्वचा पर भी करीब 9 घंटे तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

कोरोना न्यूज़ – कोरोना वायरस से संबंधित मामलों पर खोज कर रही जापान की क्योटो प्रीफेक्च्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिसिन ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. इस स्टडी में कहा गया है कि कोरोना वायरस इंसानों की स्किन पर भी घंटों तक जीवित रहने में सक्षम है. अगर इसे मुफीद वातावरण मिलता है तो ये करीब 9 घंटे तक इंसान की त्वचा पर जीवित रह सकता है.

यूनिवर्सिटी के मुताबिक टीम ने कई तरह के जानवरों और इंसानों की स्किन पर कोरोना वायरस के जीवित रहने की अवधि को लेकर काम किया है. इस स्टडी में टीम ने पाया है कि कोरोना वायरस मनुष्यों की त्वचा पर इन्फ्लुएंजा-A वायरस से भी काफी ज्यादा देर तक जीवित रहने में सक्षम है.

वैज्ञानिकों की टीम ने इस स्टडी में कहा है कि इस बात से ये पूरी तरह साबित हो जाता है कि बार-बार हाथ धोना और साफ़ रहना कितना ज़रूरी है. रिसर्च टीम के मुताबिक सैनिटाइजर के इस्तेमाल से ज्यादा पानी से हाथ धोना हमेशा ज्यादा फायदेमंद है.

मेडिकल जर्नल क्लिनिकल इन्फेकशियस डिजीज में ये रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ है. ये रिसर्च कोरोना वायरस और इन्फ्लुएंजा-A वायरस को केंद्र में रखकर की गयी थी. हालांकि रिसर्च में साफ़ हो गया है कि कोरोना वायरस तेजी से फैलने में जायदा सक्षम है. हालांकि मनुष्य की त्वचा पर ये अलग-अलग माहौल में विभिन्न तरह से व्यवहार करता पाया गया है.

Share
अगला लेख → बिजली कर्मचारियों की हुई जीत,यूपी बिजली विभाग के निजीकरण पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *