मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में कोरोना एक्टिव केस घटकर 9 लाख 7 हजार हुए, 24 घंटे में 986 की मौत

देश में कोरोना एक्टिव केस घटकर 9 लाख 7 हजार हुए, 24 घंटे में 986 की मौत

नई दिल्ली – भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है.लेकिन रहत की बात ये है है की देश में एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है. नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 72,049 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,203 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 986 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 7 हजार हो गई और कुल 57 लाख 44 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा है.
ICMR के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,22,71,654 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,99,857 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

Share
अगला लेख → हाथरस केस: रेप के आरोपियों ने लिखी SP को चिट्ठी, कहा-पीड़िता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *