मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

20 दिन बाद जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, दिल्ली पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन

20 दिन बाद जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, दिल्ली पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान के तहत प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह के समय की गई, जब प्रदर्शन स्थल पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए हलचल भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की गई।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के कार्यभार संभालने के बाद हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई थी। योजना के तहत कार्रवाई ऐसे समय की गई, जब वांगचुक के करीबी सहयोगी अभिजीत दिपके कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल से बाहर थे। बताया गया कि लगभग 30 से 35 पुलिसकर्मी, जिनमें नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे, सादे कपड़ों में प्रदर्शन स्थल के भीतर पहुंचे ताकि कार्रवाई बिना किसी तनाव के पूरी की जा सके।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पहले सोनम वांगचुक के बिस्तर को बड़ी सफेद चादरों से चारों ओर से ढक दिया और फिर उन्हें मंच से हटाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। पूरी प्रक्रिया के दौरान कैमरों और भीड़ से बचने का प्रयास किया गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल तक एंबुलेंस के लिए विशेष मार्ग तैयार किया, जिससे उन्हें बिना किसी रुकावट के सीधे सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान को तीन स्तरों पर संचालित किया गया। पहले चरण में सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंच को अपने नियंत्रण में लेकर वांगचुक को वहां से हटाया। दूसरे चरण में सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने बैरिकेडिंग के बाहर मौजूद प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित रखा ताकि किसी तरह का टकराव न हो। वहीं तीसरे चरण में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल प्वाइंट से पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन की पूरी जानकारी केवल वरिष्ठ अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई थी।

कार्रवाई के बाद अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया। उन्होंने घोषणा की कि अब वे स्वयं अनशन करेंगे और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वांगचुक को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल शांतिपूर्वक खाली करें।

Share This
अगला लेख → ललिता गौतम हत्याकांड: CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun