मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ललिता गौतम हत्याकांड: CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, ₹5 लाख सहायता का ऐलान

ललिता गौतम हत्याकांड: CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, ₹5 लाख सहायता का ऐलान

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि मामले के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के लिए कई राहतकारी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परिवार को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सभी पात्र सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

दरअसल, मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र स्थित गगन एंक्लेव निवासी 20 वर्षीय ललिता गौतम, जो बीए की छात्रा थीं, 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। अगले दिन परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ललिता एक युवक अंकुश के साथ दिखाई दीं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अंकुश ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसका और ललिता गौतम का प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों साथ थे, तभी आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिससे उसे किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक हुआ। इसी शक के चलते उसने कथित रूप से ललिता की हत्या कर दी और शव को रोहटा थाना क्षेत्र के उपसिया जंगल स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया।

हालांकि, पीड़ित परिवार ने इस मामले में केवल एक आरोपी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अन्य लोगों की भी संलिप्तता की आशंका जताई है। परिवार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Share
अगला लेख → जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई पर ओपी राजभर का अखिलेश से सवाल, बो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *