मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी डाक विभाग को बधाई, कहा हमें आप पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी डाक विभाग को बधाई, कहा हमें आप पर गर्व

नई दिल्ली – विश्व डाक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय डाक विभाग के सभी डाककर्मियों को बधाई दी. 9 अक्टूबर को मनाया जाने वाले विश्व डाक दिवस पर प्रधानमंत्री ने भारतीय डाक विभाग को शुभकामनाएं दीं. पीएम ने कहा- ‘भारत को जोड़ने के उनके प्रयासों के लिए हमें इंडिया पोस्ट की टीम पर बहुत गर्व है. वे अनगिनत जीवन में खुशी लाते हैं.’ प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘विश्व डाक दिवस पर, उन्हें और उनके परिवारों को बधाई. भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’

अपने ट्वीट में रविशंकर प्रसाद ने लिखा था- ‘विश्व डाक दिवस पर, मैं भारतीय डाक के सभी कर्मचारियों को बधाई देना चाहता हूं – जो दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है और जिसने महामारी के दौरान भी नागरिकों की सेवा की. उन कर्मचारियों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए महामारी के दौरान अपनी जान गंवाई.’

भारत एक जुलाई 1876 को ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ का सदस्य बना था. रोचक बात यह है कि विश्व का सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस हमारे देश के हिमाचल प्रदेश में है. हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 500 किमी दूर यह पोस्ट ऑफिस है. इस पोस्ट ऑफिस को देखने और यहां से पोस्ट कार्ड पोस्ट करने के लिए ब़ड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं.

Share
अगला लेख → कोरोना से बचाव के लिए महिलाये रहती है ज्यादा सावधान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *