मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

CM योगी का बड़ा ऐलान, पूर्व सैनिकों को मिलेगा नौकरियों में 5 % आरक्षण

CM योगी का बड़ा ऐलान, पूर्व सैनिकों को मिलेगा नौकरियों में 5 % आरक्षण

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों को तोहफा देते हुए बड़ी ऐलान किया है. उन्हें अब समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा. इसके लिए उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है.

वर्ष 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग व समूह घ के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन समूह ख के पदों के लिए यह सुविधा नहीं थी. अब समूह ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा. इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा.

Share
अगला लेख → वैदिक रीति-रिवाज के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *