मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर

लखनऊ में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन समारोह में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीडीए को लेकर विवादित टिप्पणी की, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजभर के बोलने से समाजवादी पार्टी असहज हो जाती है।

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर

लखनऊ, 25 जुलाई (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और उसके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सपा के पीडीए का वास्तविक अर्थ कुछ और है और इसे लेकर कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए पार्टी पर निशाना साधा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन समारोह में राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन और उसके नेताओं से जुड़े मामलों में विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ हिंसा की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने देवरिया, प्रयागराज, आजमगढ़ और गाजीपुर की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए सपा पर सवाल उठाए।

कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब ओम प्रकाश राजभर बोलते हैं तो समाजवादी पार्टी असहज हो जाती है। उन्होंने राजभर को बेबाक नेता बताते हुए कहा कि उनके भाषणों का राजनीतिक असर दिखाई देता है।

भाजपा द्वारा जेल मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्मदिन ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने दारा सिंह चौहान का स्वागत किया और उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया।

समारोह के दौरान दारा सिंह चौहान ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और उपस्थित नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी अपने विचार रखे।

Share
अगला लेख → नोएडा बनी ओवरऑल चैंपियन, लखनऊ उपविजेता

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *