मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

69 हजार शिक्षक भर्ती: शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थी हिरासत में, नौकरी की मांग पर जोरदार प्रदर्शन

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर नियुक्ति की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने आरक्षण से जुड़े मुद्दों और सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे पर सवाल उठाए।

69 हजार शिक्षक भर्ती: शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थी हिरासत में, नौकरी की मांग पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, 24 जुलाई। 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर नियुक्ति की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11:10 बजे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मंत्री आवास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर हिरासत में लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं, अपने छोटे बच्चे के साथ प्रदर्शन में पहुंची एक महिला अभ्यर्थी के बच्चे को पुलिसकर्मियों ने गोद में लेकर सुरक्षित रखा। प्रदर्शन के दौरान “योगी बाबा न्याय करो” के नारे लगाए गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब आधे घंटे तक धक्का-मुक्की और हंगामा चलता रहा।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में 8,270 सीटों का मामला प्रस्तुत किया है, जबकि उनकी मूल मांग 6,800 विवादित सीटों पर आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर कर नियुक्ति देने की रही है। उनका कहना है कि नई प्रक्रिया के तहत केवल लगभग 3,300 अभ्यर्थियों को ही लाभ मिलेगा।

महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पिछले छह वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं और सरकार की नीतियों के कारण छोटे बच्चों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के साथ आरक्षण के मामले में अन्याय हुआ है।

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी अमित मौर्य ने सवाल उठाया कि जब 6,800 सीटों पर आरक्षण संबंधी गड़बड़ी स्वीकार की जा चुकी है, तो लाभ केवल 3,300 अभ्यर्थियों तक ही क्यों सीमित किया जा रहा है। उन्होंने तीन बार काउंसलिंग में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका देने पर भी आपत्ति जताई।

देवरिया से आए अभ्यर्थी धनंजय गुप्ता ने मांग की कि तीन बार काउंसलिंग के बावजूद रिक्त रहे 4,946 पदों को मेरिट के आधार पर भरा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार से आरक्षण नियमों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान: 17 अगस्त से गो-संरक्षण आंदोल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *