मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, विधानसभा कूच की चेतावनी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ के परिवर्तन चौक पर विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विधानसभा कूच का ऐलान किया।

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, विधानसभा कूच की चेतावनी

लखनऊ, 24 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर विभिन्न छात्र एवं सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आईसा (AISA), एसएफआई (SFI), एनएसयूआई (NSUI), समाजवादी छात्र सभा सहित कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए इसे छात्र अधिकारों पर हमला बताया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

प्रदर्शन का आह्वान करने वाले आईसा के शांतम निधि ने कहा कि छात्रों पर होने वाला अत्याचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे देशभर के युवाओं में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन चौक पर एकत्रित छात्र विधानसभा की ओर कूच करेंगे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → 69 हजार शिक्षक भर्ती: शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने पहुंच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *