Health-News

देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 71 लाख के पार

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है. वही एक लाख 9 हजार 150 मरीजों की मौत हो चुकी है. रहत की बात ये है की ठीक होने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है,यह संख्या 61 लाख से ज्यादा है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 61 हजार पर आ गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 66,732 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 71,559 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 816 मरीजों की जान भी चली गई. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 11 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 78 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

Related Articles

Back to top button