मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

LAC पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच 7वें दौर की सैन्य कमांडर स्तर वार्ता

LAC पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच 7वें दौर की सैन्य कमांडर स्तर वार्ता

नई दिल्ली – भारत और चीन सीमा पर चल रहें तनाव के बीच सोमवार को दोनों देशों एक बार फिर सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत होनी है,दोनों मुल्कों के सैन्य कमांडरों के बीच यह सातवें दौर की बातचीत होगी. मोल्डो में होने वाली इस वार्ता में सेना के साथ ही एक बार फिर राजनयिक प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे.

सैन्य सूत्रों के मुताबिक चुशूल (मोल्डो) में सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी. भारत की तरफ से इस बार सैन्य वार्ता की अगुवाई 14 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे. जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन और विदेश मंत्रालय में चीन समेत पूर्वी एशिया मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद होंगे.

सूत्रों के अनुसार बैठक में एक बार फिर भारत का जोर इसी बात पर होगा कि सीमा पर सैन्य आमने-सामने की स्थिति कम की जाए. साथ ही सैनिक जमावड़ा घटाकर अप्रैल 2020 के स्तर तक बहाल किया जाए. महत्वपूर्ण है कि गत 21 सितंबर को दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में इस बात को लेकर रजामंदी बनी थी कि अब लद्दाख के इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी.

Share
अगला लेख → भारत और चीन आपसी मतभेद को विवाद में न बदलने पर हुए सहमत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *