मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

योगी सरकार हथकरघा और वस्त्रोद्योग को दे रही नई रफ्तार, टेक्सटाइल-अपैरल पार्क योजनाओं की समीक्षा

उत्तर प्रदेश में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री राकेश सचान ने संत कबीर टेक्सटाइल पार्क और अपैरल पार्क सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

योगी सरकार हथकरघा और वस्त्रोद्योग को दे रही नई रफ्तार, टेक्सटाइल-अपैरल पार्क योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ | 23 जुलाई, 2026: उत्तर प्रदेश में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विधानसभा के मुख्य भवन में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संत कबीर टेक्सटाइल पार्क और अपैरल पार्क योजना समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क राज्य को देश के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता उद्योगों के विस्तार के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। इन परियोजनाओं से औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और बुनकरों व कारीगरों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे और क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब न हो। साथ ही पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, आगामी कार्ययोजना और निवेश बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव अनिल सागर, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में होगा ‘गो-टेक 2026’, गो-आधारित बायोइकोनॉमी औ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *