मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ रालोद का कार्यक्रम, अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहली बार भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अनुपम मिश्रा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, किसानों और महिलाओं को जोड़ने तथा पूरे प्रदेश में व्यापक संगठन विस्तार अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ रालोद का कार्यक्रम, अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत

लखनऊ | 23 जुलाई 2026: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी ने एक नई संगठनात्मक परंपरा की शुरुआत करते हुए मंचीय कार्यक्रम से पहले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे अनुपम मिश्रा का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों के काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के बीच अभिनंदन किया।

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ रालोद का कार्यक्रम, अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत

अपने संबोधन में अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ता हैं और आने वाले समय में मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय पर जोर देते हुए किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों और जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसान, नौजवान और आमजन के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश का दौरा कर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि यह केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा को सशक्त करने की दिशा में नई शुरुआत है। वहीं प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल और छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने भी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

समारोह में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय “जयंत चौधरी ज़िंदाबाद” और “राष्ट्रीय लोकदल ज़िंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा।

Share
अगला लेख → सेवा और संवेदना का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *