मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात, नीट विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल

नयी दिल्ली, 20 जुलाई। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब कॉजपा कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च निकालने का प्रयास […]

धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात, नीट विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल

नयी दिल्ली, 20 जुलाई। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब कॉजपा कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च निकालने का प्रयास कर रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान ने संसद भवन परिसर स्थित अमित शाह के कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की।

हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के मुद्दों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कॉजपा ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को चलो संसद मार्च का आह्वान किया था। संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली में जुटे और उन्होंने कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाना शामिल है।

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। संगठन का आरोप है कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से छात्रों को नुकसान पहुंचा है और इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। कॉजपा के संसद मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। वहीं, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की खबरों के बीच धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह की मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Share
अगला लेख → भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, अमरनाथ-वैष्णो देवी और शिव …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *