मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

सीएम योगी रविवार को करेंगे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जुलाई को लखनऊ में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और मजबूत करेगा।

सीएम योगी रविवार को करेंगे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय का लोकार्पण

लखनऊ, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 19 जुलाई को लखनऊ के शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के निकट निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक भवन को राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

नवीन मुख्यालय में 24×7 संचालित अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (State Emergency Operation Centre) स्थापित किया गया है, जो आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, समन्वय और राहत कार्यों की निगरानी करेगा। इसके अलावा भवन में डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी बनाया गया है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच रियल टाइम समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

भवन में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इनका उपयोग आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और विभिन्न एजेंसियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

लोकार्पण समारोह में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल तथा सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह नया मुख्यालय आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ ‘सुरक्षित और सक्षम उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Share
अगला लेख → सीएम योगी ने किया राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्याल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *