मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

पंजाब में SIR की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति

पंजाब में SIR की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति

पंजाब में चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा अभियान SIR की पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गया है. नाम न होने पर या किसी भी तरह की गलती होने पर आप आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नाम होने के बावजूद अगर स्पेलिंग, उम्र, स्थान, लिंग, पता, विधानसभा क्षेत्र या मतदान केंद्र संबंधी जानकारी में समस्या दिखे तो जांच कराई जा सकती है.

ड्राफ्ट लिस्ट में नाम न होने पर या गलत जानकारी लिखी होने पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. इसके लिए 31 दिन का समय दिया गया है. यानी आज (13 अगस्त) को लिस्ट जारी होने के बाद 12 सितंबर तक ऑबजेक्शन भरा जा सकता है. जांच के बाद 8 अक्टूबर तक सभी आपत्तियों का निबटारा किया जाएगा और 12 अक्टूबर तक अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.

जानकारी के लिए बता दें कि इस पहली ड्राफ्ट लिस्ट की कॉपी मान्यता प्राप्त सभी पॉलिटिकल पार्टियों के पास भी जाएगी. कई वोटर्स ऐसे भी होंगे जिनके नाम पुराने रिकॉर्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं. उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए चुनाव आयोग ने अलग से प्रक्रिया बनाई है. ऐसे वोटर्स को नोटिस भेजकर पात्रता साबित करने का समय दिया जाएगा, जिस दौरान उन्हें जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे.

Share
अगला लेख → भगवंत मान की सरकार ने शुरू की तीर्थयात्रा योजना ,केजरीवाल-मु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *