मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान के ‘नकली पगड़ी’ वाले बयान पर भड़के नायब सैनी, बोले- माफी मांगें योगी सरकार ने बदला वृद्धावस्था पेंशन का नियम, अब ₹1,500-₹1,500 की दो किस्तों में आएगा पैसा राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- भारतीय संस्कृति और आदर्शों से दूर है ये शब्द राजस्थान निकाय चुनाव में गजब नतीजा, BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट लोक आयुक्त संगठन के 50 साल पूरे, CM योगी बोले- 2017 में 60% शिकायतें राशन की थीं, अब शून्य पावर कट से मचा हाहाकार, पंजाब सरकार ने बदले बिजली विभाग के प्रमुख, गुरकीरत कृपाल सिंह को मिली कमान सतीश महाना को सोशल मीडिया पर बताया ‘गुंडा-आतंकी’, कानपुर में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश तेज UP Election: धर्म से जाति की ओर बढ़ रहा चुनाव? BJP की अंदरूनी रिपोर्ट में सामने आई बड़ी चिंता ‘उमर खालिद की छवि चमकाने में जुटा JNUSU’, ABVP ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर उठाए सवाल हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली

बंगाल उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, नंदीग्राम से शुभेंदु के दिवंगत PA की मां को टिकट

बंगाल उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, नंदीग्राम से शुभेंदु के दिवंगत PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट से हासीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से शाखारव सरकार को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

नंदीग्राम से भाजपा के टिकट पर उतारी गईं हासीरानी रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हैं। भाजपा ने उनके जरिए नंदीग्राम में राजनीतिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। हासीरानी रथ मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। भाजपा नामांकन के जरिए नंदीग्राम में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।

चंद्रनाथ रथ की हत्या मई में बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने से दो दिन पहले चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही उनका परिवार चर्चा में रहा है।

हासीरानी रथ लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रही हैं। वह वर्ष 1998 से सक्रिय राजनीति में हैं और अपने राजनीतिक सफर के दौरान दो बार पंचायत सदस्य तथा तीन बार पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी हैं। भाजपा ने इसी राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव की वजह शुभेंदु अधिकारी का विधायक पद से इस्तीफा है। हालिया विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी जीत हासिल की थी। नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति एक समय में केवल एक विधानसभा सीट का सदस्य रह सकता है, इसलिए उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी। अब इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है।

नंदीग्राम उपचुनाव पहले से ही राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के अलावा वाममोर्चा और कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा हासीरानी रथ को मैदान में उतारे जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। नंदीग्राम में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं, रेजीनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर है, जबकि मतदान 6 अक्टूबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Share
अगला लेख → भगवंत मान के ‘नकली पगड़ी’ वाले बयान पर भड़के नायब सैनी, बोले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *