मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : लोकसभा चुनाव से पहले RLD को लगा झटका, तीन नेताओं ने छोड़ी पार्टी

UP : लोकसभा चुनाव से पहले RLD को लगा झटका, तीन नेताओं ने छोड़ी पार्टी

2024 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन दिग्गज नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने पार्टी के संगठन मंत्री और पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने रालोद के संगठन मंत्री और कार्यालय प्रभारी पर अल्पसंख्यकों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद युवा आरएलडी सचिव अमित कुमार पटेल ने भी पार्टी छोड़ दी.

अमित कुमार पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘पार्टी में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किसी भी तरह की समस्या या स्थिति में फोन करने पर फोन रिसीव नहीं करते हैं.’ उनका फोकस सिर्फ इस बात पर है कि वो कैसे सुर्खियों में बने रहें. उन्होंने अपनी पार्टी छोड़ने के फैसले का कारण यही बताया. एक के बाद एक तीन नेताओं के इस्तीफे पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के सहयोगी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Share
अगला लेख → Lucknow News : संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएम ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *