मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राज्यसभा में NDA 100 के पार , इन दलों की मदद से मिलेगा बहुमत

राज्यसभा में NDA 100 के पार , इन दलों की मदद से मिलेगा बहुमत

नई दिल्ली – 19 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में आठ सीटें जीतकर बीजेपी ने राज्यसभा में अपनी स्थिति पहले के मुकाबले और मजबूत कर ली है। बीजेपी पहले ही तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन उन नेताओं में शामिल हैं।

राज्यसभा में एनडीए की 90 सीटें हैं, जो बढ़कर 101 हो गई हैं। 245 सीटों वाले उच्च सदन में बहुमत का आंकड़ा 123 का है। यह पहली बार है, जब एनडीए के राज्यसभा सांसदों की संख्या 100 के पार पहुंची है। इसमें से अकेले बीजेपी के पास 86 सांसद हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के पास इस समय 65 सीटें हैं।

अगर एनडीए को राज्यसभा में बीजू जनता दल (बीजेडी), एआईएडीएमके और वाईएसआर कांग्रेस जैसी पार्टियों का समर्थन मिलता है तो फिर आसानी से बहुमत का आंकड़ा हासिल हो जाएगा। वहीं, लोकसभा में एनडीए को पूर्ण बहुमत है ही।

कांग्रेस ने भूपेंद्रसिंह चुडासमा पर इस आधार पर अपना वोट डालने पर आपत्ति जताई कि उनका चुनाव मई में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी है। पार्टी ने केसरीसिंह सोलंकी के वोट डालने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि एक अनधिकृत व्यक्ति उनके साथ बूथ के अंदर गया था।

Share
टैग: #bjp #modi #nda #rajyasabha
अगला लेख → स्वास्थ्य मंत्री को बताया 'कोविड रानी' केरल कांग्रेस अध्यक्ष…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *