मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल लंदन-पेरिस नहीं, रंगला पंजाब बना रहे… आनंदपुर साहिब में विरोधियों पर बरसे भगवंत मान PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, 76 किलो दूध से कटआउट का हुआ दुग्धाभिषेक योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 14,429 प्राथमिक विद्यालयों में मिलेंगी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं योगी सरकार ने निकाली बंपर शिक्षक भर्ती, 15,012 पदों पर आज से आवेदन शुरू यूपी: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या की रची गई साजिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन! 8 महीने में विदेश से 10 भगोड़े भारत लाए गए, CM मान ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश ‘सरकार बनी तो IAS बनवा दूंगा…’, महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने के आरोप में सपा नेता पर FIR जाली नोटों के बाद नकली सिक्कों का खुलासा, सोनीपत से फैक्टरी समेटकर सहारनपुर पहुंचे थे आरोपी

PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, 76 किलो दूध से कटआउट का हुआ दुग्धाभिषेक

PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, 76 किलो दूध से कटआउट का हुआ दुग्धाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन से एक दिन पहले पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा आयोजन किया। बुधवार को कालीघाट पर गंगा किनारे प्रधानमंत्री के कटआउट का 76 किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और आरती के साथ प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रों के पाठ से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कटआउट पर 76 किलो दूध चढ़ाया। इस दौरान ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया और शंखध्वनि के बीच आरती उतारी गई।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़े गीत भी बजाए गए। ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीतों के बीच कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पूजा और आरती के बाद लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कालीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित हैं और देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर लंबे समय तक कार्यक्रम चलाने की तैयारी है।

पटना के कालीघाट पर गंगा किनारे हुए इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान और देशभक्ति के नारों के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। दुग्धाभिषेक, आरती और मिठाई वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share
अगला लेख → पेपर लीक पर योगी सरकार का सख्त रुख, 2027 चुनाव से पहले BJP न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *