मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘बीमारू यूपी नहीं, राजनेताओं की मानसिकता थी’, विश्वकर्मा जयंती पर योगी का विपक्ष पर हमला सीएम योगी का बड़ा प्लान, यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार के अवसर धर्म बांधता नहीं, मुक्त करता है… मोहन भागवत ने बताया Religion और धर्म में क्या है अंतर पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का बड़ा लाभ, 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन देवरिया से इलाज की गुहार लेकर पहुंचा दिव्यांग, CM योगी ने पूछा- आयुष्मान कार्ड बना है? अखिलेश ने एक्सप्रेसवे का वीडियो दिखाकर BJP सरकार पर साधा निशाना, बोले- निर्माण पूरा बाद में, टूटना पहले शुरू पंजाब में मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा कदम, मान सरकार ने 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल लंदन-पेरिस नहीं, रंगला पंजाब बना रहे… आनंदपुर साहिब में विरोधियों पर बरसे भगवंत मान

देवरिया से इलाज की गुहार लेकर पहुंचा दिव्यांग, CM योगी ने पूछा- आयुष्मान कार्ड बना है?

देवरिया से इलाज की गुहार लेकर पहुंचा दिव्यांग, CM योगी ने पूछा- आयुष्मान कार्ड बना है?

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान देवरिया से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। व्यक्ति ने बताया कि उसके पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को उसका आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे अन्य लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के इलाज में पूरी मदद करेगी। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और यदि इसके बाद भी किसी को उपचार के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण किसी व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने इलाज, आर्थिक सहायता, पुलिस-प्रशासन से जुड़ी शिकायतों और अन्य मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपे। योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संदर्भित करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से होना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का जोर विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं और उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराने पर रहा।

Share
अगला लेख → UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा वादा, विश्वकर्मा जयंती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *