मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम मोदी ने पेश किया उदाहरण – अमित शाह

कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम मोदी ने पेश किया उदाहरण – अमित शाह

दिल्ली – गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में ट्वीट किया और कहा कि भारतीय लोग पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित महसूस करते हैं और विश्व समुदाय कोविड -19 महामारी को रोकने के लिए पीएम के प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है। बता दें कि कोरोना से देश को बचाने के लिए केंद्र सरकार और कोरोना वारियर्स लगातार प्रयास कर रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में गुरुवार की तुलना में आज थोड़ी कमी देखने को मिली है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 922 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 29 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 681 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 21393 मामलों में से 16454 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 269 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 6710 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 6710 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 5652 केस एक्टिव हैं और 789 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 269 लोगों की जान जा चुकी है।

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *