मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग, तेज धमाके से मची अफरा-तफरी चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का CM भगवंत मान ने किया स्वागत, पंजाब के मुद्दों पर हुई चर्चा UP चुनाव से पहले BJP की एक तस्वीर ने सपा के दावों पर फेरा पानी, लखनऊ में दिखा NDA का दम CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’

लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए

लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसमान में उठता धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। हादसे में दो मजदूर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते करीब 352 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, आग मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट परिसर में मजदूरों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर में लगी। यह तीन मंजिला आवास टाटा प्रोजेक्ट्स की ओर से मजदूरों के रहने के लिए पीवीसी पैनल से तैयार किया गया था। इसमें करीब 352 मजदूर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह एक मजदूर सिलेंडर से खाना बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से पूरे आवासीय परिसर में फैलने लगी। आग और धुआं देखकर वहां मौजूद मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, राहत और बचाव की तत्परता के चलते सभी मजदूरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

इस दौरान कुछ मजदूर अपना सामान बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान निर्मल और राहुल नाम के दो मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिसर से निकलने वाला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग से आवासीय भवन का ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जल गया, जबकि ऊपरी हिस्से भी आग की चपेट में आकर प्रभावित हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ सरोजनीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य को संभाला और आग पर काबू पाने के बाद स्थिति का जायजा लिया।

थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि आग कैसे शुरू हुई और इतनी तेजी से कैसे फैली, इसकी विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल सबसे बड़ी राहत यह है कि आग लगने के बावजूद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो मजदूरों के झुलसने के अलावा किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित टीमें हादसे के कारणों के साथ-साथ आवासीय परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रही हैं।

Share
अगला लेख → रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बनेगी, CM भगवंत मान होंगे चेयरमैन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *