Health-News

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 82 लाख के पार, 24 घंटे में 496 की मौत

नई दिल्ली – देश में कोरोना के आंकड़ें भले ही कम हो रहे हो लेकिन इससे बचने की लगातार जरुरत है,पिछले 24 घंटे में45,231 नए कोरोना मामले सामने आये है 496 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है.अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 1,22,607 लोजो की मौत हो चुकी है.देश में कुल मरीजों की संख्या 82 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7544798 के पार पहुंच गई है. एक्टिव केस भी घटकर 5,61,908 पर आ गए हैं. ICMR के मुताबिक, एक नवंबर तक कोरोना वायरस के कुल 11,07,43,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8.55 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी.

Related Articles

Back to top button