मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बंद हो चुके केस में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ ‘अर्णब गोस्वामी’ गिरफ्तार

बंद हो चुके केस में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ ‘अर्णब गोस्वामी’ गिरफ्तार

मुंबई – आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार सुबह 6 बजे रायगढ़ पुलिस और मुम्बई पुलिस की एक टीम अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और हिरासत में लिया.

अर्णब गोस्वामी की जिस मामले में गिरफ्तारी की गयी है वो मामला पुलिस ने 2018 में क्लोज़र रिपोर्ट लगाकर मामले को खत्म कर दिया था,लेकिन अब इस मामले में अर्णब को गिरफ्तार किया गया है,पूरा मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मई 2018 का है. जब 53 साल के अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने अलीबाग के अपने बंगले में खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी के लिए अन्वय नाइक ने एक पत्र में 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था. अन्वय के सुसाइड पत्र के मुताबिक अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितैश सारडा को जिम्मेदार बताते हुए लिखा था कि मेरे मेहनताने के 5 करोड़ 40 लाख रुपए नहीं मिले, जिसकी वजह से कर्ज में डूबा हूं जिसकी वजह से मैँ खुदखुशी कर रहा हु.

अन्वय नाइक की पत्नी के मुताबिक, इस काम के बदले कॉन्कर्ड डिज़ाइन कंपनी ने जो बिल दिया था, उसका भुगतान रिपब्लिक टीवी ने नहीं किया. अन्वय के सुसाइड नोट के मुताबिक 5 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और आर्थिक तंगी की हालत हो गई. हालांकि इस मामले पर रिपब्लिक टीवी ने यह स्पष्ट किया था की कॉन्कर्ड डिज़ाइन के साथ हुए करार के मुताबिक उन्हें पूरा भुगतान किया गया था.

अर्नब की गिरफ़्तारी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मुख्यमंत्रियों ने इसे गलत बताया है और इसको लेकर देश के कई जगहों पर अर्णब के पक्ष में प्रदर्शन किये जा रहे है और उन्हें रिहा करने की मांग की जा रही है

Share
अगला लेख → US Election Results- आधी रात को ट्रंप का देश को संबोधन, कहा-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *