मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM Modi ने दी यूपी को बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

PM Modi ने दी यूपी को बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत वर्चुअल माध्यम से देशभर में 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से 554 रेलवे स्टेशनों और 1,500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसमें उत्तर प्रदेश के 74 रेलवे स्टेशन और 267 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास और निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रेल की गति तेज होगी, समय की बचत होगी. भारतीय रेल न केवल यात्री सुविधा है, बल्कि देश की कृषि एवं औद्योगिक प्रगति का सबसे बड़ा वाहक भी है। हमारी रेल छोटे किसानों, छोटे कारीगरों, हमारे विश्वकर्मा साथियों के उत्पादों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए स्टेशनों पर ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्कीम’ के तहत विशेष दुकानें बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि जिन सुविधाओं की देशवासी कल्पना करते थे, लोग सोचते थे कि काश ये भारत में होती, आज वो हम अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हम सभी ने भारत को एक नए रूप में बदलते हुए देखा है और रेलवे का परिवर्तन भी प्रत्यक्ष हो गया है।

इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, ‘न्यू इंडिया’ या ‘प्रगति का रेलमार्ग’ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पुनर्विकसित गोमती नगर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ प्रधानमंत्री द्वारा आज देश भर में 2,000 से अधिक रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया। आम लोगों के जीवन को आसान बनाने वाले इन उपहारों के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद।”

उत्तर प्रदेश में 74 स्टेशनों का पुनर्विकास

मेरठ नगर जं., मऊ जं., मानिकपुर जं., श्रीकृष्ण नगर, ऊंचाहार जं., मानकनगर, चुनार जं., गढ़मुक्तेश्वर, गोंडा जं., जौनपुर सिटी, ललितपुर जं., मल्हार, चित्रकूट धाम कर्वी, खुर्जा जं., लखीमपुर , कानपुर अनवरगंज, भटनी, हैदरगढ़, मैलानी जं., अकबरपुर जं., मिर्ज़ापुर, गोविंदपुरी जं., भरतकुंड, सलेमपुर जं., महोबा जं., पीलीभीत जं., कन्नौज, स्वामी नारायण छपिया, सोनभद्र, लंभुआ, मड़ियाहूं, ईदगाह आगरा जं., तुलसीपुर, शिकोहाबाद जं., निहालगढ़, आंवला, आनंद नगर जं., बाबतपुर, लखनऊ सिटी, बरेली सिटी, पुखरायां, मोहनलालगंज, गोमती नगर, कानपुर पुल बया, खोरासन रोड, बांदा, बढ़नी, बालामऊ जं., शिवपुर, गौरीगंज, सिद्धार्थनगर., कुंडा हरनामगंज, बादशाहपुर, तकिया, मैनपुरी जं..

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Ballia Accident: दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *