मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

देश में कोरोना के मामले 83 लाख के पार,4 राज्यों में फिर बढ़े एक्टिव केस

देश में कोरोना के मामले 83 लाख के पार,4 राज्यों में फिर बढ़े एक्टिव केस

नई दिल्ली – देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार हो गया है। अब तक 83 लाख 12 हजार 947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 76 लाख 54 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 23 हजार 650 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 33 हजार 27 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में मणिपुर, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। मणिपुर में अक्टूबर की शुरुआत में 2 हजार एक्टिव केस थे जो अब 3500 हो गए हैं।

दिल्ली में 26 हजार से बढ़कर 33 हजार, केरल में 77 हजार से 86 हजार और पश्चिम बंगाल में 26 हजार से बढ़कर 36 हजार एक्टिव केस हो गए हैं। इसे रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस करना होगा।

इस बीच, रिकवरी रेट बढ़कर 92% हो गया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि संक्रमण का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 8% से घटकर 7.4% हो गया है। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 5.2% से कम होकर 4.4% और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.7% हो गया है।

Share
अगला लेख → अनूठी मिसाल - करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *