मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष- गृहकलह से बचना है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लग्‍नेश वक्री चल रहे हैं। पंचमेश के नीच के होने के कारण आपको प्रेम, निर्णय लेने की क्षमता और विद्यार्थियों की मन: स्थिति में परेशानी रहेगी। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ- आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। उद्यम, व्‍यापार, नौकरी में आपको अच्‍छा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

मिथुन-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। थोड़ा कम बोलें धन का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफैद वस्‍तुओं का शिवालय में दान करें।

कर्क- आपमें एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्धित परेशानी अब दूर होती दिख रही है। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति बहुत दिनों बाद दिख रही है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और अच्‍छा होगा।

सिंह- अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या- रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्‍छा होगा।

तुला- उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक लाभ दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। चंद्रमा को जल देना आपके लिए अच्‍छा होगा। रात के समय चंद्रमा को जल दें।

वृश्चिक- यात्रा का योग दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु- परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। भगवान शिव की शरण में बने रहें। उनका जलाभिषेक करते रहें। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक दिख रहे हैं।

मकर- नौकरी-चाकरी में लाभ होगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ- किसी की एक नहीं चल पाएगी। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे विरोधी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन- विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। प्रेम में अतिभावुकता से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार अच्‍छा है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।

Share
अगला लेख → कोरोना के देश में कुल 84 लाख मामले,पिछले 24 घंटो में 577 मौत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *