मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोरोना के देश में कुल 84 लाख मामले,पिछले 24 घंटो में 577 मौते

कोरोना के देश में कुल 84 लाख मामले,पिछले 24 घंटो में 577 मौते

नई दिल्ली – कोरोना की रफ़्तार कुछ प्रदेशो में फिर बढ़ती जा रही है, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मामले 84,62,081 हो गए। वहीं 577 नई मौतों के साथ मौतों का आंकड़ा 1,25,562 हो गया है

भारत के साथ पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक कोरोना से मुक्ती पाना असंभव-सा नजर आता है। इसलिए पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन के लिए खोज शुरू हो चुकी हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 4.5 करोड़ के पार पहुंच चुका है और कोरोना से होने वाली मौतें 1.1 करोड़ के आंकड़ों को पार कर चुकी हैं। अमेरिका को सबसे ज्यादा कोरोना की मार पड़ी जहां एक करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए और दूसरे नंबर पर भारत जहां कोरोना का आंकड़ा 80 लाख तक पहुंच गया है।

कोरोना वैक्सीन की बात करें तो हाल ही में आए अपडेट के अनुसार ब्राजील का कहना है कि वो जून 2021 तक वैक्सीन के आने की उम्मीद कर रहा है और रूस ने अस्थायी रूप से नए वॉलिंटिय्स को अपने ट्रायलों में रोक दिया है।

इधर, भारत ने कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए ब्रिटेन के साथ एक नया समझौता किया है। 10वें भारत-ब्रिटेन इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल डायलॉग के हिस्से के रूप में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया। संयुक्त वित्त पोषण के साथ भारत व ब्रिटेन के बीच करार हुआ। इसके जरिए कोविड-19 की गंभीरता को समझने पर केंद्रित सहयोगात्मक अनुसंधान को मदद मिलेगी।

Share
अगला लेख → अयोध्या में इस बार डिजिटल दीपावली,भक्त जलाएंगे घर से अयोध्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *