मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार, 85 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार, 85 लाख हुए ठीक

नई दिल्ली – देश भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 564 लोगो की मौत हो गयी है. राहत की बात ये है की बीते दिन 49 हज़ार से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 50 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 726 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस चार लाख 39 हजार 747 पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या4047 घट गई. अब तक कुल 84 लाख 78 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

Share
अगला लेख → दो कप्तान से होगी टीम इंडिया में समस्या - कपिल देव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *