मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

PFI फंडिंग के मामले में ED ने लखनऊ,बाराबंकी में की छापेमारी

PFI फंडिंग के मामले में ED ने लखनऊ,बाराबंकी में की छापेमारी

लखनऊ – PFI की विदेशों से फंडिंग के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने यूपी सहित 8 राज्यों में पीएफआई के 26 ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की. उत्तर प्रदेश में लखनऊ और बाराबंकी में छापे मारे गए. इसमें पीएफआई के यूपी प्रेसिडेंट नसीम अहमद के लखनऊ के इंदिरानगर स्थित पर टीम पहुंची. छापेमारी के दौरान नसीम अहमद घर पर नहीं मिला. सूत्रों के अनुसार ईडी ने नसीम के घर से संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं. नसीम पर दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में गड़बड़ी की साज़िश का आरोप है.

इसके अलावा ईडी की टीम ने बाराबंकी में पीएफआई सदस्य मुदस्सिर के घर छापा मारा. मुदस्सिर पर पैसे लेकर सीएए प्रदर्शन में गड़बड़ी का आरोप है. जानकारी के अनुसार मुदस्सिर पर पीएफआई से 80 हज़ार रुपये लेने का आरोप है. जानकारी के अनुसार यूपी के अलावा केरल में 6, तमिलनाडु में 5, कर्नाटक में 3, दिल्ली में 2, बिहार में 2, महाराष्ट्र में 1, राजस्थान में 1 ठिकानों पर रेड की गई.

Share
अगला लेख → एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *