मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में करेगी पदयात्रा – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में करेगी पदयात्रा – अखिलेश यादव

लखनऊ – केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल का पुरे देश में किसान द्वारा विरोध हो रहा है वही किसानो के समर्थन में कई राजनितिक पार्टियां भी उतर आयी है, किसानो द्वारा पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन करते हुए दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं, उनके इस आन्दोलन को सभी विपक्षी दलों को समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से किसानों के समर्थन में पदयात्रा का ऐलान किया है.

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदयात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है. सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले. जब तक यह कानून वापस नहीं होता तब तक पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार पदयात्रा आयोजित करेगी.

अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज के मंडी से किसान बाजार तक पदयात्रा में शामिल होंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का धान और मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है. महंगाई लगातार बढ़ रही है. कीटनाशकों के दाम बढ़ गए. खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है और सरकार किसानों से झूठे वादे कर रही है. राजधानी लखनऊ में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा रविवार से ही शुरू हो गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि यह कानून किसानों के लिए डेथ वारेंट है. सरकार को मंडियों को सुधारना चाहिए था. किसानों को पता नहीं था कि ये कानून लागू हो जयेगा और बड़े-बड़े आदमी किसान बन जाएंगे. सोमवार को हर जिले में लगातार किसान यात्रा चलेगी.

Share
अगला लेख → फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *