मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

DDC चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की सोच की जीत – रविशंकर प्रसाद

DDC चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की सोच की जीत – रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर में हुए DDC चुनाव में मिली जीत भाजपा काफी उत्साहित है, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी इस प्रदर्शन का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर बांध रही है. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीडीसी चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की जीत है, जम्मू कश्मीर की आवाम की जीत और आशा की जीत है. इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के भविष्य के सोचा है उस सोच की जीत है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, J&K में जो डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है. जो बार-बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है, तो पहली बात ये जान लें कि वो एलायंस भाजपा से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था.

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा को इतने वोट मिले हैं जो एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो भाजपा का वोट इनसे ज्यादा है. जम्मू कश्मीर की आवाम की जय. उन्होंने नतीजों से गुपकार के मुंह पर तमाचा मारा है. घाटी में विशेषकर लोगों पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ.

केन्द्र शासित प्रदेश में डीडीसी का चुनाव 28 नवंबर से शुरू होकर आठ चरणों में पूरा हुआ. अगस्त, 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव है. चुनाव में कुल 280 सीट पर मतदान हुआ है.

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया नीलमथा इकाई का गठन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *