मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

LAC पर आर्मी चीफ का दौरा, फॉरवर्ड एरिया की तैयारियों का जायजा

LAC पर आर्मी चीफ का दौरा, फॉरवर्ड एरिया की तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली – आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को LAC इलाके में दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है. जनरल नरवणे लद्दाख में तैनात फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स से मिलने पहुंचे. उन्हें फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने पूरी तैयारियों के बारे में बताया.

आर्मी चीफ ने सैनिकों की ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने तारीफ की कि सैनिकों के भीषण ठंड में रहने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. गौरतलब है कि चीन के साथ भारत के विवाद के बाद से ही कहा जा रहा था कि इन इलाकों में सैनिकों को सबसे ज्यादा मुश्किल सर्दियों के मौसम में आने वाली है. इसी वजह से सैनिकों के लिए विशेष जर्सियां और अन्य सामान मंगाए गए हैं जिससे ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

जनरल नरवणे इससे पहले भी सीमा विवाद के बीच फॉरवर्ड एरिया में जाकर स्थितियों का जायजा ले चुके हैं. इससे पहले वो पाकिस्तान से लगने वाली पश्चिमी सीमा के फॉरवर्ड इलाकों में जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं. हाल में जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा घुसपैठिए आतंकियों को मार गिराए जाने पर आर्मी चीफ ने साफ कहा था कि घुसपैठ की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा.

Share
अगला लेख → CMS स्कूल की छात्रा को मिली कार्नेल यूनिवर्सिटी में 100 प्रत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *