मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 83 जवान जख्मी -दिल्ली पुलिस

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 83 जवान जख्मी -दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली – गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानो द्वारा ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में 83 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस के बताया की हमारे जवानों ने रैली की शर्तों के अनुपालन के लिए सभी प्रयास किए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही अपना मार्च शुरू कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया.

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा, ट्रैक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई. व्यापक पैमाने पर तोड़फोड और नुकसान किया गया. काफी उग्र तरीके से ये रैली की गई, इसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक दृश्य देखने को मिले. किसानों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों से दिल्ली में प्रवेश किया, लेकिन इस ट्रैक्टर परेड में हिंसा की घटनाएं हुईं.

गृह मंत्रालय ने हालात के मद्देनजर आज दिन में दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे सिंघू, गाजीपुर, टीकरी, मुकरबा चौक और नांगलोई आसपास के क्षेत्रों में मंलवार दोपहर से 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी.

किसानों की ट्रैक्टर परेड आज कई जगहों पर हिंसक हो गयी जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. किसानों का एक समूह आज लाल किला भी पहुंच गया जहां उन्होंने किले के गुंबदों पर झंडे फहराये.

किसानों के हंगामे के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, दिल्ली और सीमावर्ती इलाकों में 15 CRPF की कंपनियां तैनात होंगी

Share
अगला लेख → राजधानी दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *