मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

असम – प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण किया

असम – प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण किया

गुवाहटी – आगामी अप्रैल-मई में असम के विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर भाजपा ने प्रचार को लेकर कमर कस ली है, आज प्रधानमंत्री मोदी असम के शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1.06 लाख जमीन के पट्टों के वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

इस कार्यक्रम में PM ने कहा, आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है. एक लाख से ज्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है.

प्रधानमंत्री ने असम के शिवसागर के महत्व की चर्चा करते हुए कहा की इसे देश की 5 सबसे आइकोनिक आर्कियोलॉजिकल साइट में शामिल करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, ‘ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है. समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए, प्रतिनिधि चुने गए. अब बोडो टेरिटोरियल काउंसिल विकास और विश्वास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी.

Share
अगला लेख → ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 83 जवान जख्मी -दिल्ली प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *