मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, 23 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, 23 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

दिल्ली – कोरोना का प्रकोप अभी भी जारी है,पिछले 24 घंटो में देश में 11 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं,और 123 लोगों की मौत हुई है. देश में पिछले 19 दिनों से कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार 20 हजार से कम बनी हुई है. साथ ही मौतों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ो के मुताबिक अबतक कोरोना के एक करोड़ 7 लाख एक हजार 193 मामले सामने आए हैं. इनमें से अबतक एक लाख 53 हजार 847 लोगों की मौत हो गई. वहीं, देश में अबतक एक करोड़ तीन लाख 73 हजार 606 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं. देश में फिलहाल एक लाख 73 हजार 740 लोगों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कहा है कि देश भर में अब तक 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं और टीकाकरण के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या इसके कारण मौत होने का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है. मंत्रालय ने कहा कि कल जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से 79 प्रतिशत लोग पांच राज्यों -कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं.

Share
अगला लेख → यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी शहीद निशांत शर्मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *