मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ब्रज क्षेत्र की विरासत को सजोतें हुए,इसे विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुचायेंगे- मुख्यमंत्री

ब्रज क्षेत्र की विरासत को सजोतें हुए,इसे विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुचायेंगे- मुख्यमंत्री

मथुरा – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ब्रज क्षेत्र के दौरे पर मथुरा पहुंचे जहा उन्होंने कई योजनाओ की आधारशिला रखी, इस मौके पर उन्होंने कहा की इस क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए इस क्षेत्र को सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक वृन्दावन 2021 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर जनपद मथुरा की 411 करोड़ रुपए की 95 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबन्धन के साथ-साथ अन्य सभी विकास कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है, पर उन्होंने कहा की 12 वर्ष के बाद कुम्भ का अवसर आता है। उसी भावना के अनुरूप कुम्भ पूर्व वैष्णव वृन्दावन 2021 पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जैसा दिव्य और भव्य प्रयागराज कुम्भ का आयोजन हुआ था। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पूज्य संतों के सान्निध्य से एक कार्ययोजना बनायी गयी। यह कार्ययोजना कुम्भ के स्वरूप, भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित की जा सकती है। यह आस्था का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की भूमि पवित्र भूमि है। श्रीकृष्ण बांके बिहारी और राधा रानी की इस भूमि पर अपार कृपा रही है। उस अपार कृपा का ही परिणाम है कि हम सब इतनी भव्यता और दिव्यता के साथ वृन्वादन के इस कुम्भ पूर्व वैष्णव आयोजन को एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके समक्ष कुम्भ पूर्व वैष्णव वृन्दावन 2021 आयोजित होने का प्रस्ताव आया, तब पूरा देश और पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से त्रस्त थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे देश में कोरोना के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते हुए इस लड़ाई को जीता गया। बेहतर कोरोना प्रबन्धन के साथ ही भारत विश्व का एक मात्र ऐसा देश है, जिसने 02 स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से देशवासियों और भारत और अन्य देशों के नागरिकों को बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 ने एक मानक बनाया। पूज्य संतों के सानिध्य में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया और प्रयागराज कुम्भ ने सुरक्षा, सुव्यवस्था और स्वच्छता का मानक तय किया। यूनेस्को ने भी प्रयागराज कुम्भ को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ बताया। उन्होंने ब्रज क्षेत्र की समृद्ध परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि जितनी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इस क्षेत्र की है, वह किसी के पास नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जलशक्ति मंत्री डॉ0 महेंद्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी, सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजाकांत मिश्र उपस्थित रहे

Share
अगला लेख → श्रीलंका ने यो यो टेस्ट की जगह अपनाया एक नया फिट्नेस टेस्ट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *