मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

प्रधानमंत्री ने की मन की बात,कहा की सैनिकों के नाम एक दीया जलाये

प्रधानमंत्री ने की मन की बात,कहा की सैनिकों के नाम एक दीया जलाये

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से त्योहारों के समय बाजार से स्थानीय उत्पादों को खरीदने को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के इस संकट काल में संयम से काम लें और मर्यादा में रहें.कार्यक्रम के 70 वें संस्करण की शुरुआत पीएम मोदी ने विजयदशमी पर्व की बधाई देकर की.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दहशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, इसलिए यह त्योहार संकटो पर जीत का उत्सव है. उन्होने कहा कि, दशहरे के पावन अवसर पर आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं. पहले दशहरे के त्योहार पर बड़े-बड़े आयोजन होते थे उसका आकर्षण भी बहुत रहता था. लेकिन कोरोना संकट काल में हमे संयम से काम लेना है, मर्यादा में रहना है.

PM मोदी ने देश के सैनिकों को भी विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि इस बार दिवाली में एक दीया सीमा पर तैनात सैनिकों के नाम का जलाएं.” पीएम ने कहा कि हमे अपने जाबांज सैनिकों को भी याद रखना है, जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हुए हैं. भारत-माता की सेवा और सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं. हमे उन्हे याद करके त्योहार की खुशियां मनानी चाहिए. हमे घर मे एक दीया इन वीर सपूतो के नाम भी जलाना है.

Share
अगला लेख → दशहरे के मौके भागवत उठाया राम मंदिर और CAA का मुद्दा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *