मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रियंका गांधी ने की निषाद समुदाय से मुलाकात, कहा कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

प्रियंका गांधी ने की निषाद समुदाय से मुलाकात, कहा कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

प्रयागराज – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रविवार को प्रयागराज जिले में पुलिस ज्यादती के शिकार नाविकों के परिवार से मिलने बसवार गांव पहुंची. इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इस सरकार को वोट दिया, लेकिन वह भूल गई है. जो सर्कार वोट लेकर भूल जाए उसे सबक सिखाना होगा.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा. उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दें, जहां तक संभव होगा मदद की जाएगी. प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना और वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद थे. प्रियंका गांधी ने यमुना किनारे नाविकों के टूटे हुए नावों को भी देखा और कहा कि अगर कोई प्रताड़ित करता है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे.

बता दे कि 4 फरवरी को यहां के नाविकों की पुलिस से झड़प हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने कई नाविकों व मजदूरों की पिटाई कर उनकी नावें तोड़ दी थीं. अखिलेश यादव भी इस गांव में अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेज चुके हैं. साथ ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं.
नाविक सुजीत ने दिया था गांव आने का निमंत्रण

Share
अगला लेख → UP BUDGET - योगी सरकार पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट,एक्‍सप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *